वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सबसे टॉप पर होगा। इसको लेकर प्रदेश सरकार काम रही है। सरकार की प्राथमिकता पर्यटन को बढ़ावा देने की है। राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पर्यटन को बढ़ावा देने की है। उन्होंने कहा कि देश और विदेश में पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सबसे टॉप पर होगा। पर्यटन मंत्री आज गोमती नगर में पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित सेमिनार में होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को संबोधित कर रहे थे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि आने वाली नई पर्यटन नीति में उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के दर्शन आने वाले विदेशी पर्यटक यहां नाइट स्टे करें। एक-दो दिन लखनऊ में रुकें। पर्यटक पहले लखनऊ और अयोध्या घूमे और उसके बाद फिर धार्मिक पर्यटन स्थल घूमने के लिए मथुरा वृंदावन जाएं। बुंदेलखंड के संरक्षित किला देखें। इसके बाद वाराणसी, प्रयागराज समेत अन्य तमाम धार्मिक स्थल का भ्रमण करें। इस पर भी काम किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सबसे प्रिय और अनूठा प्रदेश बने, इस मंशा से सरकार कार्य कर रही है। सरकार ने तमाम नीतियां बनाकर फैसले लिए हैं। जिससे जिले में जिला पर्यटन और कल्चरल परिषद का गठन किया किया गया है। प्रदेश सरकार ने मथुरा वृंदावन तीर्थ विकास परिषद तथा विंध्यवासिनी विकास परिषद का गठन किया है। सभी बड़े धार्मिक तीर्थ स्थलों के विकास को संवारने का काम चल रहा है। प्रदेश सरकार ने कई विभागों को जोड़कर के ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया है। इससे ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पर्यटन को बढ़ावा देने की है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा समेत छह शहरों में हेलीपोर्ट की व्यवस्था शुरू की है। इसके साथ ही क्रूज चलाने की भी व्यवस्था की है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि आश्वासन दिया कि 2018 में बनी पर्यटन नीति का रिव्यू किया जा रहा है। इसमें पर्यटन कारोबारियों की तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा।